मधुबनी, 5 जुलाई (रजनीश के झा)। जिले में चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत समाहरणालय स्थित सभागार में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन ने उर्दू सहायकों को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दिया। अपर समाहर्ता मुकेश रंजन ने उपस्थित उर्दू सहायकों को अभियान की महत्ता समझाते हुए कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र की मूल भावना को सशक्त करता है। उन्होंने उर्दू कोषांग में कार्यरत सहायकों से अपील की कि वे आमजन को जागरूक करे ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। इस अवसर पर उर्दू सहायकों ने Enumeration फॉर्म भरने की प्रक्रिया, उसमें आ रही तकनीकी परेशानियों और ऑनलाइन अपलोडिंग से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। अपर समाहर्ता ने अभियान से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर डीपीआरओ परिमल कुमार,जिला उर्दू पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
शनिवार, 5 जुलाई 2025
मधुबनी : अपर समाहर्ता ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की उर्दू सहायकों को दी जानकारी
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें