दरभंगा : DCE दरभंगा में बी.टेक नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 जुलाई 2025

दरभंगा : DCE दरभंगा में बी.टेक नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ

  • पहले दिन लगभग 150 छात्रों ने किया रिपोर्ट, कई ने लॉक की पसंद, कई ने किया अपग्रेड

Dce-darbhanga
दरभंगा, 5 जुलाई (रजनीश के झा)। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE), दरभंगा में B.Tech प्रथम वर्ष 2025-26 के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुई। पहले ही दिन लगभग 150 छात्रों ने रिपोर्ट किया। इनमें से कई छात्रों ने अपनी पसंदीदा शाखा लॉक की जबकि कई छात्रों ने अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है। प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी के मार्गदर्शन में नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः सुव्यवस्थित रही। छात्रों व अभिभावकों के लिए हेल्प डेस्क, दस्तावेज़ सत्यापन, कैफेटेरिया और प्रतीक्षा क्षेत्र जैसी व्यवस्थाएँ सहज रूप से उपलब्ध रहीं।


कॉलेज इस वर्ष निम्नलिखित 6 प्रमुख ब्रांचों में नामांकन दे रहा है:मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) – 60 सीट

सिविल इंजीनियरिंग (CE) – 90 सीट

इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) – 60 सीट

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) – 60 सीट

साइबर सुरक्षा (Cyber Security) – 60 सीट

अग्नि एवं सुरक्षा इंजीनियरिंग (Fire & Safety) – 30 सीट


प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने कहा, “हम DCE में न केवल तकनीकी शिक्षा बल्कि व्यक्तित्व विकास, नवाचार और सामाजिक मूल्यों पर भी बल देते हैं। यहां का वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल है।” श्री विनायक झा, मीडिया समन्वयक ने बताया, “छात्रों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बनाई गई थीं। कई छात्रों ने अपनी पसंद की ब्रांच लॉक कर दी है, वहीं कुछ ने आगे अपग्रेड होने की आशा के साथ प्रतीक्षा को चुना है।”

कोई टिप्पणी नहीं: