सीहोर : शर्मा नेशनल मीडिया फाउण्डेशन नई दिल्ली जिला सीहोर के सरंक्षक नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 7 जुलाई 2025

सीहोर : शर्मा नेशनल मीडिया फाउण्डेशन नई दिल्ली जिला सीहोर के सरंक्षक नियुक्त

Media-foundation-sehore
सीहोर। नेशनल मीडिया फाउण्डेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने सीहेार जिले के युवा समाजसेवी मनोज शर्मा को नेशनल मीडिया फाउण्डेशन नई दिल्ली का संरक्षक नियुक्त किया है। युवा समाजसेवी मनोज शर्मा की गरीमापूर्ण उक्त नियुक्ति नेशनल मीडिया फाउण्डेशन नई दिल्ली के सीहेार जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर की अनुशंसा पर नेशनल मीडिया फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल के द्वारा की गई है। नेशनल मीडिया फाउण्डेशन के जिला कार्यालय में सोमवार को मीडिया फाउण्डेशन से जुुड़े पत्रकारों ने युवा समाजसेवी नव नियुक्त संरक्षक मनोज शर्मा का पुष्प मालाओं से स्वागत कर बधाई शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर नवनियुक्त सरंक्षक मनोज शर्मा ने कहा की पत्रकार साथी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है हमेशा हम सब मिलकर पत्रकारों के हित में काम करते रहेंगे। स्वागत कार्यक्रम में शंकरलाल शर्मा, सेवा यादव, सुदीप प्रजापति, पंकज शर्मा, दिनेश नागर, नरेश मेवाड़ा, जितेंद्र राठौर, मनोज अग्रवाल, रामपाल वर्मा, दीपक राठौर, संतोष वर्मा, मनोज सिसोदिया, श्रवण वास्तवार, अनुज श्रीवास्तव, मणीकांत जोशी, प्रदीप तोमर, अमन वर्मा, निखिल वर्मा, प्रकाश मालवीय, संतोष गुणवान, कमल पांचाल, गोवर्धन सोनी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: