सीहोर : भाजपा मंडल के तत्वाधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 6 जुलाई 2025

सीहोर : भाजपा मंडल के तत्वाधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया

  • प्रकृति के संरक्षण हेतु एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

Sehore-bjp
सीहोर। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में विधायक कार्यालय में रविवार को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति आदि ने याद किया। रविवार को भाजपा नगर मंडल सीहोर द्वारा भारतीय एकता और अखंडता के प्रबल प्रहरी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर कार्यालय, सीहोर पर उनके चित्र पर  माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रकृति के संरक्षण हेतु एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा, सीहोर विधायक सुदेश राय एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलकर देश की सेवा करनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि देश हमेशा डॉ.मुखर्जी के बलिदान को याद रखेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र राजपूत, उमेश यादव, गगन नामदेव अनिता भंडेरिया प्रीति सोनी सीमा सक्सेना गोपाल बिसोरिया एचपी चक्रधर  अनिल पारे, धर्मेंद्र कक्का कन्हैया लाल मालवीय, अशोक मस्साब गोपालदास सोनी, हरीश राठौड़ सुशील ताम्रकार, अमित निखरा, सुनील राय, पार्षद अर्जुन राठौर, पार्षद संतोष शाक्य मनोज शर्मा, पप्पी परमार एवं सभी भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: