भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 से हराया, श्रृंखला 1 - 1 से बराबर की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 6 जुलाई 2025

भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 से हराया, श्रृंखला 1 - 1 से बराबर की

india-beat-england
भारत ने रविवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। एजबेस्टन में यह भारत की पहली टेस्ट जीत है। इंग्लैंड ने लीड्स में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था। भारत ने कप्तान शुभमन गिल के दोनों पारियों में शतक (269 रन और 161 रन) की मदद से इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में मेहमान टीम 271 रन पर सिमट गई।भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की। इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए थे। आकाश दीप (पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में छह विकेट) ने मैच में 10 विकेट जबकि मोहम्मद सिराज (पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट) सात विकेट झटके। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन में शुरू होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: