सीहोर। तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क में बुधवार को राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के द्वारा दिवंगत पत्रकार लोकेश योगी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार के जी बैरागी के द्वारा की गई राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान और हजरत दूल्हा बादशाह बाबा सर्वधर्म हिंदू मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष रिजवान पठान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय लोकेश योगी के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित पत्रकारों और राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियो ने पत्रकार स्वर्गीय श्री योगी को याद करते हुए उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता और मिलनसार व्यवहार को लेकर उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकार स्वर्गीय योगी के दोनों बच्चों को राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के द्वारा स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र प्रदान किया गया। स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र का वाचन मीडिया संघ जिला अध्यक्ष नितिन जौहरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमजद लाला अरशद भाई अजहर बाबा जहीर खान बिलाल भाई मुख्तार पठान, पत्रकार प्रदीप वशिष्ठ, सक्षम पालीवाल,वृंदा विश्वकर्मा, हिमालय गोहिया, बिलाल खान, कमलेश परमार, भारती राजपूत, नितेश योगी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मंगलवार, 19 अगस्त 2025
सीहोर : गांधी पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम, पत्रकार योगी को दी गई श्रद्धांजलि
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें