मधुबनी (रजनीश के झा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने आज मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कर बताया कि वोट अधिकार यात्रा के बहाने राहुल और तेजस्वी अपने-अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए यात्रा पर निकले हुए हैं। विपक्ष के पास सरकार विरोधी कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है इसलिए वह मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर राजनीतिक ड्रामा पर उतर आए हैं वोट अधिकार का ढोंग करने वाले विपक्ष असल में वोट लूटने और अधिकार छीनने की मानसिकता से ग्रसित है यह प्रदेश कभी नहीं भूल सकता है कि लालू राबड़ी के शासनकाल में राज्य पूरे देश में बूथ कैप्चरिंग के लिए बदनाम था । सता पोषितआपराधिक तत्व बूथ को लूट कर आम नागरिकों के मताधिकार को रौंदते थे ठीक उसी तरह कांग्रेस ने आपातकाल थोप कर आम लोगों का मौलिक अधिकारों का हनन किया यह जग जाहिर है कि राजद और कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि राहुल तेजस्वी की जोड़ी झूठ और दुष्प्रचार के सहारे जनता को भ्रमित करने में लगी है यात्रा के क्रम में मतदाता सूची को लेकर कई तथ्यहीन दावे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा खारिज किया जा चुका है । यह जनता को गुमराह करने के लिए दोनों बार-बार झूठ का सहारा ले रहे हैं आज विपक्ष की राजनीति का फार्मूला साफ है कि झूठ और अफवाह फैलाकर सस्ती राजनीति करो लेकिन जनता जानती है लोकतंत्र अफवाहों से नहीं वोट से चलता है यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी महाराष्ट्र में मतदाता सूची गड़बड़ी के आरोपी को खारिज किए जा चुके हैं। विपक्ष का वोट चोरी नेगेटिव पूरी तरह झूठा साबित हो चुका है । आज मधुबनी में इनकी वोट अधिकार यात्रा को मधुबनी की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है।
मंगलवार, 26 अगस्त 2025
मधुबनी : राहुल और तेजस्वी अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने निकले हैं : मुन्ना
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें