पटना : फिल्मकार एन. मंडल बने अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के राष्ट्रीय कला संस्कृति मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 19 अगस्त 2025

पटना : फिल्मकार एन. मंडल बने अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के राष्ट्रीय कला संस्कृति मंत्री

N-mandal-dhanuk-samaj
पटना (रजनीश के झा)। फिल्मकार और जनसेवक एन. मंडल (नरेश कुमार मंडल) को अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह राष्ट्रीय कला संस्कृति मंत्री के रूप में मनोनीत किया है। यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नियुक्ति पत्र जारी कर की। इस मनोनयन के बाद न केवल बिहार बल्कि देशभर के धानुक समाज और सांस्कृतिक हलकों में खुशी और गर्व का माहौल है। एन. मंडल का जन्म समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत दसौत गांव में एक साधारण मजदूर परिवार में हुआ। बचपन से ही उन्होंने जीवन को संघर्ष, सृजन और सेवा की त्रयी से जिया। आज वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मैथिली और भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि के रूप में स्थापित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: