सीहोर। राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 387वीं जयंती के उपलक्ष्य में 13 अगस्त दिन बुधवार को भव्य चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह चल समारोह राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर पार्क गंज से सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर समाज के सभी बंधुओं ने सपरिवार उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर धर्मशालाए गंज ध्वजारोहण और ध्वजवंदना के साथ होगी। इसके बाद एक विशाल चल समारोह निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। चल समारोह का समापन दोपहर 3 बजे श्री रामजानकी मंदिर गंज में होग, जहां आरती और प्रसादी वितरण किया जाएगा। समाज अध्यक्ष रामचंद्र राठौर, महामंत्री डॉ. पूरन सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष प्रमोद राठौर और जयंती अध्यक्ष राहुल राठौर आदि ने सर्व समाज से आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।
मंगलवार, 12 अगस्त 2025
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गादास राठौर की 387वीं जयंती
सीहोर : राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गादास राठौर की 387वीं जयंती
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें