सीहोर। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 387वीं जयंती के उपलक्ष्य में राठौर क्षत्रिय समाज ने समाज सेवा की एक अनूठी पहल की। जयंती समारोह के साथ ही समाज द्वारा 11 अगस्त राठौर धर्मशाला में एक नि:शुल्क नेत्र जांच और चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में पवन ऑप्टिकल के देव राठौर ने लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच की और नेत्र संबंधी समस्याओं के समाधान बताए। वहीं डॉ. भविष्य राठौर ने शुगर, ब्लड प्रेशर और बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) जैसी महत्वपूर्ण जांचें कीं और लोगों को स्वास्थ्य परामर्श भी दिया। समाज के कई सदस्यों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इसी दिन समाज के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए सामुहिक अनराव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन सभी सदस्यों को याद किया गया जिनका हाल ही में निधन हुआ है।
मंगलवार, 12 अगस्त 2025
सीहोर : वीर दुर्गादास जयंती के उपलक्ष्य में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें