सीहोर : बॉलीवुड स्टार हीरो रणविजय से पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने की भेंट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

सीहोर : बॉलीवुड स्टार हीरो रणविजय से पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने की भेंट

Actor-ranvijay-sehore
सीहोर। बॉलीवुड स्टार हीरो रणविजय ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय से भेंट की। इस मौके पर श्री राय ने कहाकि कई दिनों से सीहोर जिले में चल रही शूटिंग से सीहोर का नाम हो रहा रोशन कई युवा वर्ग को मिल रहा रोजगार व टीवी पर अपनी कला दिखाना का सुनहरा मौका मिलता है। उन्होंनें हीरो रणविजय से की अपील की आप ऐसे ही सीहोर में शूटिंग करते रहे जिससे हमारे सीहोर के लोगो को रोजगार मिलता रहे ओर सीहोर का नाम पूरे वर्ल्ड में रोशन होता रहे। सीहोर जिले में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक अनुकूल माहौल है। सीहोर का प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास के गांवों का वातावरण फिल्म निर्माताओं की पसंद बन गया है। अब जिले के गांवों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है। स्टार हीरो रणविजय यहां पर शूटिंग के लिए आए है, इस मौके पर उन्होंने श्री राय से भेंट कर चर्चा की। 

कोई टिप्पणी नहीं: