मुंबई : राइज एंड फॉल में फिर दिखेगा अरबाज़ का जलवा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 सितंबर 2025

मुंबई : राइज एंड फॉल में फिर दिखेगा अरबाज़ का जलवा

Arbaz-patel
मुंबई (अनिल बेदाग) : स्प्लिट्सविला और बिग बॉस मराठी जैसे चर्चित शोज़ में अपनी मौजूदगी से लोकप्रियता हासिल करने वाले अरबाज़ पटेल अब टीवी पर जोरदार वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता और रियलिटी स्टार अपने नए जोश और आत्मविश्वास के साथ राइज एंड फॉल में नज़र आएंगे। अपनी वापसी को लेकर उत्साहित अरबाज़ ने कहा, “मैं धमाकेदार अंदाज़ में लौट रहा हूं। यह सफर पूरी तरह रोमांचक होगा और मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।”


अपने आकर्षक व्यक्तित्व और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस की वजह से अरबाज़ ने दर्शकों के बीच एक वफादार फैनबेस बनाया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह इस शो में किस तरह अपने प्रतिस्पर्धी अंदाज़ और अनोखे व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करेंगे। राइज एंड फॉल दर्शकों को कठिन टास्क, अप्रत्याशित ट्विस्ट और गहरे मानवीय भावनाओं का संगम दिखाने का वादा करता है। ऐसे में अरबाज़ पटेल के लिए यह मौका है फिर से यह साबित करने का कि वह क्यों रियलिटी टीवी के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हैं। जैसे-जैसे शो की चर्चा बढ़ रही है, फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि अरबाज़ इस रोमांचक सफर को कैसे जीते हैं और क्या यह वापसी उनके लिए रियलिटी टीवी में नए दौर की शुरुआत साबित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: