सीहेार : कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 सितंबर 2025

सीहेार : कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

  • सत्य को धारण करने से मिलेंगे नारायण : कथा वाचक शुक्ला

Bhagwat-katha-sehore
सीहेार। फेक्ट्री चौराहा स्थित गार्डन में कलश यात्रा के साथ सोमवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा त्यागी बाबा आश्रम रामकुटी से विधिवत पूजा अर्चना कर शुरू की गई। श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक पंडित आनंद मोहन शुक्ला ने भागवत का सार सुनाते हुए कहा कि सत्य ही शिव है सत्य का धारण करने से नारायण की प्राप्ती होती है। उन्होने कहा कि 84 लाख योनियों में विचरण करने के बाद नारायण प्रभू की कृपा से मनुष्य जीवन मिलता है और वह लोभ मोह अंहकार में वशीभूत होकर परमपिता जगदीश्वर को भूल जाता है। पंडित आनंद मोहन शुक्ला ने कहा कि मनुष्य जब गर्भकाल में रहता है तो प्रभू से प्रार्थना करता है कि कि मुझे इस पृथ्वी पर जन्म लेने दे ताकी में आपकी भक्ति कर सकुं लेकिन माया से वशीभूत होकर इस कलयूगी दुनिया में खो जाता है और नारायण को भूल जाता है। श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर से शाम तक हो रही है। संगीतमय भजनों के माध्यम से पंडित आनंद मोहन शुक्ला ने श्रद्धालुओं को भक्ति का मार्ग दिखाया। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से गोपालदास शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश राठौर, सोनू शर्मा, हिमांशु त्रिवैदी, अंकित पंकज वर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रही।

कोई टिप्पणी नहीं: