- समर्थकों संग एआईसीसी पर्यवेक्षक को सौंपा पर्चा
इसी संगठन सृजन कार्यक्रम की कड़ी में जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। सूत्रों से अध्यक्ष पद के लिए अब तक जमशेदपुर से अवधेश सिंह, पारितोष सिंह, के. के. शुक्ला, फिरोज खान सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी किए जाने की सूचना मिली है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला से संभावित जिला अध्यक्ष के तौर पर, जिला में उपाध्यक्ष रह चुके, टिमकेन कंपनी के सुरक्षा अधिकारी अवधेश सिंह ने भी पूर्वी सिंहभूम जिला के पर्यवेक्षक, गुजरात के कांग्रेस विधायक अनंत पटेल को अपना पर्चा सौंपकर दावेदारी ठोंकी है। काफी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रविवार को कांग्रेस जिला कार्यालय, तिलक पुस्तकालय भवन में नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे, अवधेश सिंह ने लाईव आर्यावर्त को बताया कि वे यूथ कांग्रेस के समय से ही कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और जिला में कई बार पदाधिकारी के रूप में पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं I श्री सिंह ने कहा कि यदि उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई तो वे बिल्कुल जमीनी स्तर से कांग्रेस को पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में सशक्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे I जानकारी मिली कि 14 सितंबर को जिला अध्यक्ष के चयन व रायशुमारी की रिपोर्ट संबंधित पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें