भोजपुरी सिनेमा लंबे समय से अपनी फिल्मों और गानों के जरिए दर्शकों का दिल जीतता रहा है, लेकिन रियलिटी शो के मामले में अब तक यह इंडस्ट्री पिछड़ी रही। दर्शक अक्सर पूछते थे कि जब हिंदी में एमटीवी या बिग बॉस जैसे शो आ सकते हैं तो भोजपुरी में क्यों नहीं। इस कमी को पूरा करने के लिए अब प्रोडक्शन हाउसेस आगे आए हैं। “प्यार का पंचायत” न केवल रोमांच और प्रतियोगिता का मंच बनेगा, बल्कि यह भोजपुरी भाषा, संस्कृति और पहचान को भी सामने लाएगा। इससे भोजपुरी युवाओं को वही उत्साह और मनोरंजन मिलेगा जो वे हिंदी शो देखकर अनुभव करते हैं। “प्यार का पंचायत” के बाद, एआर7 फिल्म्स ने एक और बड़े शो की घोषणा की है जो बिग बॉस के फ़ॉर्मेट पर आधारित होगा। इसमें 15 कलाकार और 4 निर्देशक होंगे, जबकि एक बड़े भोजपुरी अभिनेत्री बतौर होस्ट नजर आएंगे। इस शो की शूटिंग जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश में शुरू होगी और सेट को भव्य रूप देने की तैयारी जारी है। विजेता को 11 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। निर्माताओं का मानना है कि ये दोनों शो भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊर्जा देंगे और दर्शकों को पहली बार अपनी मातृभाषा में रियलिटी टीवी का शानदार अनुभव कराएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें