- तीन दिवसीय जागृति गरबा महोत्सव का 26 सितंबर से 28 सितंबर 2025 गरबा महोत्सव का आयोजन के लिए प्रशिक्षण का शुभांरभ 10 सितंबर से

सीहोर। नगर के कृष्णा सेलिब्रेशन में तीन दिवसीय जागृति गरबा महोत्सव का शुभांरभ, यहां पर यह आयोजन 26 से 28 सितंबर 2025 तक होगा। विगत 10 सितंबर से गरबा प्रशिक्षण युवतियों को दिया जा रहा है। जिसमें युवतियां बढ चढ कर हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण दोपहर तीन बजे से रात्रि सात बजे तक जारी रहता है। इस बार महोत्सव में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता होंगी एवं सुप्रसिद्ध घूमर नृत्य देखने को मिलेगा। गरबे के मुख्य अतिथियों नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, गौरव सन्नी महाजन, पंकज गुप्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं गणमान्य जानो की उपस्थिति में होंगा जाग्रति गरबा महोत्सव का आयोजन श्रीमति जाग्रति लोधी द्वारा किया जा रहा है। इन्होने नगर में विगत 4 वर्षों से गरबा महोत्सव को उच्च एवं प्रशंसनीय स्थान पर पहुंचाया है। इन्होने 31 अगस्त 2025 को भी ग्वालियर में शक्तिमान टीवी शो की गीता विश्वास की एक्टर्स वैष्णवी मैकडॉनल्ड मुख्य अतिथि द्वारा महिला सम्मान का भी आयोजन किया था। जाग्रति लोधी ने बताया कि यह आयोजन विगत वर्षों से गरबा महोत्सव का आयोजन महिलाओं और युवतियों के लिए महाशक्ति की उपासना का स्थान प्राप्त कर चुका है। जाग्रति गरबा महोत्सव में कोडियोग्राफर नवीन चौधरी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस महोत्सव में महिला सम्मान एवं कुटीर उद्योग करने वाली परिश्रमी महिलाओं को भी सम्मान मिलेगा और स्टॉल भी लगाये जायेंगे। संयोजक मनोज लोधी ने बताया कि विछले वर्ष भी गरबा महोत्सव में 600 महिलाओं एवं युवतियो ने भाग लेकर मध्यप्रदेश में हो रहे गरबा महोत्सव में प्रशंसनीय स्थान प्राप्त किया। गरबा में बॉलीवुड एक्टर्स कनिका तिवारी गरबे का मुख्य आकर्षण रहेंगी और उन्होने महिलाओं और नगर के प्रमुख समाजसेवी ,एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें