जमशेदपुर, 27 सितम्बर,(अवनीश कुमार) । जमशेदपुर के प्रसिद्ध सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण क्लब द्वारा कल शुक्रवार को सीजन ऑफ क्रिएसन परियोजना के अंतर्गत एक सर्वधर्म संवाद- “प्रकृति के साथ शांति” का आयोजन किया गया I संवाद में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें बी. पासवान, सुजान नवल चोथिया, जसपाल सिंह छाबड़ा, फादर डेविड विन्सेंट,रुख-ए-जेबा-खान और ब्रह्माकुमारी अंजु बहन प्रमुख रूप में उपस्थित थे । धार्मिक शिक्षा के आधार प्रत्येक प्रतिनिधि ने सृष्टि को पवित्र बताया और समस्त मानव जीवन को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ कहा । सभी इस बात पर एकमत रहे कि पर्यावरण की रक्षा और शांति की स्थापना सभी धर्मों की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना था, ताकि करुणा, न्याय और सद्भाव जैसे मानवीय मूल्यों को सामने रखा जा सके। सभी वक्ताओं का कहना है कि यदि हरेक धर्म आपसी समन्वय से काम करें तो भावी पीढ़ियों के लिए एक न्यायपूर्ण, मजबूत और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। सेक्रेड हार्ट की प्रधानाध्यापिका सिस्टर एम स्टेफी ने कहा कि संवाद कठिन हो सकता है, परंतु आपसी व सामाजिक संवाद बेहद जरूरी है। इससे हमारे आपसी समझ, सहिष्णुता और सम्मान को बढ़ावा मिलता है तथा पूर्वाग्रह या मतभेद को दूर करने में सुविधा होती है। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग, शांति और पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
रविवार, 28 सितंबर 2025
जमशेदपुर : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट में प्रकृति के साथ शांति कार्यक्रम आयोजित
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें