सीहोर : कन्या पूजन के साथ नारी शक्ति को किया नमन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

सीहोर : कन्या पूजन के साथ नारी शक्ति को किया नमन

Kanya-pujan-sehore
सीहोर। भाजपा मंडल की मातृशक्ति के द्वारा भजन कीर्तन एवं कन्या पूजन आयोजन किया गया। नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर शहर के गंज स्थित राठौर मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा एवं मंडल द्वारा कन्या पूजन का आयोजन किया गया। नारी शक्ति के प्रतीक रूप में कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर व आरती उतारी गई। उन्हें माता रानी का स्वरूप मानकर पूजन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने कहा कि कन्या ही शक्ति का प्रतीक है, कन्या ही भविष्य का आधार है। जिस समाज में कन्याओं का सम्मान होता है, वहाँ सदा समृद्धि और सुख-शांति रहती है। इस अवसर पर माता रानी के भजनों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भजन संध्या के माध्यम से यह संदेश दिया कि नारी की आराधना ही शक्ति की साधना है।  इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु जैन सीहोर नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजेश परिहार, श्रीमती सविता रूद्रप्रकाश राठौर श्रीमती संध्या दीवान श्रीमती अनीता ठाकुर कुमारी कनक ठाकुर  श्रीमती हर्ष राठौर श्रीमती सरोज सिंह ठाकुर श्रीमती नूतन राठौर श्रीमती पुष्प लता राठौर श्रीमती मिथिलेश राठौर श्रीमती उमा पालीवाल, श्रीमती  श्रीमती सुनीता श्रीमती ज्योति पांडे श्रीमती रसीम तोमर श्रीमती कमलेश एवं राठौर महिला मंडल उपस्थिति रही इस अवसर पर श्रीमती सविता रुद्र प्रकाश राठौड़ ने विशाल चुन्नी यात्रा का आह्वान किया मातृशक्ति अधिक से अधिक संख्या में पधारे। 

कोई टिप्पणी नहीं: