सीहोर : हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में निकाली जाएगी 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

सीहोर : हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में निकाली जाएगी 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा

  • धार्मिक भावना से ओत-प्रोत सितारों से सजी 151 मीटर से अधिक लंबी विशाल चुनरी-यात्रा
  • सीहोर की पहचान बन चुकी है चुनरी यात्रा, 13 सालों से निकाली जा रही

Chunri-yatra-sehore
सीहोर। नवरात्रि के पावन पर्व पर हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में हर साल निकलने वाली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर में देवी के भक्तों में आस्था और उत्साह है। इसके लिए समिति के संरक्षक नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर करोली वाली माता मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं की समिति ने बैठक ली जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थे। इसके अलावा गंज स्थित राधेश्याम मंदिर, इंदिरा नगर, कस्बा आदि में पहुंचकर विभिन्न संगठनों और महिलाओं के मध्य अपील की। उन्होंने कहाकि यह पवित्र यात्रा महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है और देवी की पूजा अर्चना का सबसे सरल उपाय है। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा शनिवार को करोली वाली माता मंदिर गंज से सुबह साढ़े दस बजे शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त होगी। पिछले 13 सालों से हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा सीहोर शहर की पहचान बन गई है। नवरात्रि के पावन अवसर पर निकली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि पिछले 13 सालों से क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भव्य चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है उन्होंने बताया कि चुनरी यात्रा शनिवार को करोली वाली माता मंदिर गंज से शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त होगी। इस चुनरी यात्रा में शहर के सभी कथा वाचकों, मातृ शक्ति सहित अन्य सभी क्षेत्रवासी शामिल रहेंगे। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने सभी क्षेत्रवासियों से निकाली जाने वाली 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है।


सामाजिक समरसता के संकल्प और धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल निकाली जाती चुनरी यात्रा

नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता के संकल्प को लेकर धार्मिक भावना से ओत-प्रोत सितारों से सजी 151 मीटर से अधिक लंबी विशाल चुनरी-यात्रा माँ शक्ति स्वरूपा इलाई माता के चरणों में अर्पित की जाएगी, परम्परागत तरीके से नवरात्रि के पावन पर्व पर करोली माता मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात कस्बा स्थित इलाही माता मंदिर पर चुनरी अर्पण कर सम्पन्न होगी। आस्था के साथ संकल्प का योग नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित विशाल चुनरी यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति के बीच संकल्पित होगा। नवरात्रि का महापर्व संदेश शक्ति की उपासना और आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुॅचाने के लक्ष्य को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा, हम सामाजिक समरसता की परिकल्पना को साकार करने के लिये मां के चरणों में विशाल चुनरी के अर्पण के साथ-साथ सामाजिक समरसता के संदेश का संकल्प लेगें। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: