मधुबनी : बिस्फी अधिकार यात्रा के तहत बैठक का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 सितंबर 2025

मधुबनी : बिस्फी अधिकार यात्रा के तहत बैठक का आयोजन

Madhubani-rjd
मधुबनी/बिस्फी (रजनीश के झा)। प्रखंड अंतर्गत जगवन पश्चिम के कमलावारी गांव में एवं जगवन पूर्वी पंचायत के छोड़ैया सदाय टोला में कुमर सदाय के अध्यक्षता में बिस्फी अधिकार यात्रा के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव आरिफ जिलानी अंबर ने कहा कि समाज में आम आदमी के जेहन में ,व्यवस्था में जहर भरने - घोलने वाली पार्टी और उसके सहयोगियों से आम आदमी की बेहतरी की उम्मीद बेमानी है। पूरे देश में भ्रम और भय का माहौल कायम है l देश की गरीब - पीड़ित एवं शोषित जनता भ्रम की स्थिति में खुद को ठगा महसूस कर रही है l अगर ये फिरकापरस्त ताकतें कुछ वर्ष और सत्ता पर काबिज रह गयीं तो यकीन मानिए आने वाली पीढ़ियां हमलोगों से सवाल अवश्य पूछेंगी कि " इन विघटनकारी ताकतों के नापाक मंसूबों को आपने कैसे और क्यूँ पनपने दिया ?"  समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के प्रति जिस शासन की संवेदनाएं सूख चुकी हों उस शासन को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना ही होगा l धर्म-जाति एवं संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने वाले हैं ये लोग। गरीबों का हक़ छीन कर पीड़ितों की पीड़ा पर जश्न मनाने वाले है ये लोग और पूजीपतियों का पेट भरने वाली जमात के सरगना हैं इसलिए हम सबों की सामूहिक जिम्मेवारी है कि वार्ड स्तर तक माई बहिन मान योजना का गहन प्रचार-प्रसार करें. वर्तमान सरकार नारी शक्ति के उत्थान एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में कोई सकारात्मक एवं गुणात्मक प्रयास नहीं कर रही है.  बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता बेचन यादव, भोला सहनी, मो रिजवान, अभिमन्यु कुमार, ब्रह्मदेव यादव, पंकज यादव, अजीत मंडल, मो सिराज, सुजीत झा, मुन्ना राम,  पूर्व प्रमुख मो. मोहिउद्दीन एवं मो. चांद उस्मानी, कृष्णा यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: