- शहर में नगर पालिका कराऐगी महिला मार्केट का निर्माण

सीहोर। यूतो शहर में महिलाओं की खरीददारी के लिए कई मार्केट हैं पर नगर पालिका ने पहली बार नियोजित तरीके से पहली महिला मार्केट स्वरूप शहर के नदी चौराहे के पास में बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए शुक्रवार को नगर पालिका के साधारण सम्मेलन का आयोजन सभाकक्ष में किया गया। इस मौके पर शहर के सभी पार्षदों के अलावा नगर पालिका के सीएमओ सुधीर सिंह आदि की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर महिला सशक्तिकरण के लिए नदी चौराहे के पास महिला मार्केट निर्माण कार्य हेतु 50 लाख के कार्य के विषय में चर्चा की गई। शुक्रवार को आयोजित नगर पालिका परिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इसमें पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी आवासीय कालोनी वार्ड क्रमांक 21 में स्थित भू-खंड भवन में आरोपी के अवैध निर्माण को तोडने व लीज शर्तों के उल्लघन के कारण लीज डीड निरस्त करने के संबंध में विचार किया गया। इसके अलावा शहर के करोड़ों के विकास कार्य के बारे में विचार-विर्मश किया गया है। इसमें वार्ड क्रमों 32 में स्वामी नारायण मंदिर के मुख्य मार्ग एवं आंतरिक गलियों में डामरीकरण कार्य, लुनिया चौराहे से एक्सीलेंस स्कूल कस्बा सीहोर तक पोल शिफ्टिंग 11 केवी लाइन के विषय में, वार्ड क्रमांक 01 बढियाखेड़ी में श्री खेड़ापति हनुमार मंदिर के पास से पाटी तक सीसी सड़क-नाी निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक आठ में सांई मंदिर मेन रोड से राशि किराना होते हुए ताम्रकार वकील तक नाली निर्माण कार्य आदि के संबंध में स्वीकृति पर चर्चा की गई।
विकास के साथ शहर की स्वच्छता का ध्यान
आगामी 17 सितंबर से सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए विकास के साथ शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि स्वच्छता में हमारे सीहोर का नाम देश-प्रदेश मे रोशन हो, अब इस उम्मीद को धरातल पर उतारने की बारी आ गई है। सरकार और सिस्टम की मशीनरी के अलावा खुद ही घर से शुरुआत कर स्वच्छता हर हाल में लाने की ठानना ही होगा। हमारी जिम्मेदारी और शहर को अव्वल लाने की तैयारी, बेहतर परिणाम तय हैं। कचरा न खुद फैलाएंगे और दूसरों को ऐसा करने से रोकेंगे, यही एक आदत शहर की तस्वीर बदल सकती है। आज हम प्रदेश में टाप पर है आगामी दिनों में इस संकल्प के साथ हम देश में अव्वल आऐंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें