फतेहपुर : सोनू वर्मा बने समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

फतेहपुर : सोनू वर्मा बने समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

  • अखिलेश यादव की अनुमति से जारी हुई नियुक्ति सूची, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

Samajwadi-party-fatehpur
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। रविवार देर शाम जारी सूची में फतेहपुर जिले से पत्रकार संदीप कुमार कोरी उर्फ सोनू वर्मा को जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी फतेहपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही जनपद के सौरभ भारती को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर साथ ही प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी द्वारा की गई। इस आशय की जानकारी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी द्वारा दी गई जोकि सपा के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घोषित किया गया। संदीप कोरी उर्फ सोनू वर्मा की नियुक्ति से फतेहपुर के समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे जिले के मेहनती और जमीनी कार्यकर्ता के प्रति सम्मान बताया है। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप कोरी (सोनू वर्मा) ने अपनी नियुक्ति पर कहा है कि मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं जिसने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव, मजरे-मजरे तक पहुंचाना और दलित, पिछड़े वर्गों की आवाज बनना ही मेरा पहला लक्ष्य होगा। इस नियुक्ति के साथ समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को संगठन में अधिक सक्रिय भागीदारी देने का संकेत दिया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि मिशन 2027 की तैयारी में यह संगठनात्मक बदलाव अहम भूमिका निभाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: