- आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रो द्वारा प्रतिबिम्ब थीम के तहत रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति

सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा छात्रो के लिए प्रतिबिम्ब थीम के तहत वार्षिक उत्सव का आयोजन आईईएस पब्लिक स्कूल के ओपन ऑडिटोरियम में किया गया। जूनियर ग्रुप के छात्रों के उत्सव के उपरांत आज सीनियर छात्रों ने वार्षिक उत्सव में अपने प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. सीनियर वर्ग के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दिलीप जायसवाल राज्य मंत्री, कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश शासन मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और छात्रों को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथि प्रिंस राठौर, अध्यक्ष, नगर पालिका, स्पेशल गेस्ट श्रीमती अरुणा राय, फिलानह्रोफिस्ट, इंजिनियर बीएस यादव, चांसलर, आईईएस यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया नितिन कुमार टाले, एसडीएम, सुश्री दीपा कीर, बीओ सीहोर और ने उत्साही अभिभावकों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तदुपरान्त छात्रो द्वारा मनमोहक गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में छात्रों ने प्रतिबिम्ब थीम के तहत रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । छात्रो द्वारा आरंभ में वैल्कम डांस प्रस्तुत किया तदुपरान्त क्लासिकल, वेस्टर्न एवं रेट्रो थीम पर अपनी प्रस्तुति दी जिसमे शंदेसे आते है, शिव तांडव, वीर शिवाजी नृत्य वीर शिवाजी नृत्य, रोबोटिक नृत्य महिला सशक्तिकरण (विश्व कप) एवं अंत में छात्रों द्वारा ताइक्वांडो की मनमोहक एवं शानदार प्रस्तुति पेश की। आईईएस पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव के सफलता पूर्वक समापन पर प्रोफ मनीषा कवठेकर, ग्रुप डायरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल एवं सीहोर ने छात्रों को उनके प्रयासों के लिए और आईईएस पब्लिक स्कूल के स्टाफ को बधाई दी और उनके समर्थन के लिए माता-पिता को धन्यवाद दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें