मुंबई : “रंगीला” की वापसी: फिर पर्दे पर छाएगा 90 के दशक का जादू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 नवंबर 2025

मुंबई : “रंगीला” की वापसी: फिर पर्दे पर छाएगा 90 के दशक का जादू

Film-rangeela
मुंबई (अनिल बेदाग): 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म “रंगीला” अब 4के एचडी में फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान और जैकी श्रॉफ स्टारर यह कल्ट क्लासिक 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ हो रही है। ट्रेलर के लॉन्च के साथ ही दर्शक फिर से उस जादुई दौर में लौट गए हैं जहाँ सपने, दोस्ती और प्यार एक रंगीन कहानी में घुल जाते हैं। राम गोपाल वर्मा ने कहा, “30 साल बाद भी रंगीला उतनी ही फ्रेश लगती है, जितनी उस दिन जब हमने इसे रिलीज़ किया था।” अल्ट्रा मीडिया के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा, “हमारा लक्ष्य है उन फिल्मों को फिर से जीवंत करना जिन्होंने पीढ़ियों को आकार दिया। ‘रंगीला’ सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि एक फीलिंग है।” 28 नवंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म पुराने दर्शकों के साथ नई पीढ़ी को भी 90 के दशक के रंगीन सपनों की दुनिया में ले जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: