मुंबई : पॉकेट एफएम पर 'शक्तिमान' की नए रूप में वापसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 नवंबर 2025

मुंबई : पॉकेट एफएम पर 'शक्तिमान' की नए रूप में वापसी

Pocket-fm-shaktiman
मुंबई, ऑडियो सीरीज़ प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम ने भारत के सबसे प्रिय सुपरहीरो शक्तिमान को एक नए रूप में वापस ला दिया है। 40 एपिसोड की इस नई ऑडियो सीरीज़ ‘शक्तिमान रिटर्न्स ’ में मुकेश खन्ना खुद अपनी आवाज़ में लौटे हैं, जो इसे और भी खास बनाती है। यह पर्यावरण पर आधारित एक रोमांचक थ्रिलर है, जो पुरानी यादों के साथ एक नया संदेश देती है। इस बार शक्तिमान की जंग किसी दानव से नहीं, बल्कि मानवता के लालच और प्रकृति के दोहन से है। उसका दुश्मन महातत्व पृथ्वी के संतुलन को किसी भी कीमत पर बहाल करना चाहता है। शक्तिमान को पांच रहस्यमयी रत्न ‘मणियों’ की खोज करनी है, जो उसे यह सिखाएंगे कि असली शक्ति करुणा में है, विनाश में नहीं। करीब 10 घंटे की इस सिनेमैटिक ऑडियो यात्रा में गंगाधर शास्त्री, गीता विशवास, महात्मा और टीआरपी बाबा जैसे यादगार किरदार भी शामिल हैं। लॉन्च के मौके पर पॉकेट एफएम ने गुलशन ग्रोवर, रंजीत और सुरेंद्र पाल जैसे 90 के दशक के खलनायकों को लेकर मज़ेदार एड फिल्म “ डिस्ट्रेस्ड विलेंस” भी रिलीज़ की, जिसने दर्शकों में जबरदस्त नॉस्टैल्जिया जगा दिया।'शक्तिमान रिटर्न्स ’ न सिर्फ एक यादों की यात्रा है, बल्कि यह साबित करता है कि भारतीय नायक आज भी उतने ही प्रेरणादायी हैं जितने पहले थे।

कोई टिप्पणी नहीं: