सीहोर। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में रविवार को भाजपा कार्यालय में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहाकि निर्वाचन आयोग के द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त करेंगा। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा का स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, रवि नागले, धर्मेन्द्र राठौर, मोहन चौरसिया, राजेन्द्र राजपूत आदि शामिल थे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता के नाम, पते और पहचान का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान को लोकतंत्र को सशक्त करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहाकि नगर मंडल में 92 बूथ है, इसके लिए कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में ट्रेनिंग ली गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में हिस्सा लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए।
रविवार, 9 नवंबर 2025
सीहोर : भाजपा नगर मंडल ने मतदाता गहन पुनरीक्षण SIR अभियान को लेकर कार्यशाला
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें