सीहोर : मतदाताओं को परेशानी नहीं हो इस बात का ध्यान रखें बीएलओ : राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

सीहोर : मतदाताओं को परेशानी नहीं हो इस बात का ध्यान रखें बीएलओ : राय

  • रिकॉर्ड तलाश ने में नागरिकों की पूरी मदद करें पूनरीक्षण कर्मचारी/ विधायक 

Sir-sehore
सीहोर। ग्राम जमुनिया पहुंचकर विधायक सुदेश राय ने शुक्रवार को  मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। विधायक सुदेश राय ने एस आई आर अभियान के अंतर्गत  विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहे बी एलओ  सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि कई नागरिकों को रिकॉर्ड ढूंढने में दिक्कत हो रही है। अधिकांश बहूओ के वर्षों पूर्व मृत माता-पिता के नाम मतदाता सूची मैं नहीं मिल पा रहे हैं जिसके कारण फॉर्म कंप्लीट होने में परेशानी हो रही है। पुनरीक्षण कार्य को लेकर कई लोगों में भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है। विधायक सुदेश राय ने कहा कि बीएलओ सहित सभी कर्मचारी को रिकॉर्ड तलाश ने में नागरिकों की मदद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र और सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। विधायक सुदेश राय ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपना एवं अपने परिवार का मतदाता प्रपत्र समय पर भरकर अपने बीएलओ के पास अवश्य जमा कराएँ। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में रुचि लीजिए, जिम्मेदारी निभाइए और देशहित में अपना बहुमूल्य योगदान दीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं: