सीहोर : हमें डायनामिक टॉपिक रोज पढ़ना चाहिए : डॉ अमित सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 नवंबर 2025

सीहोर : हमें डायनामिक टॉपिक रोज पढ़ना चाहिए : डॉ अमित सिंह

  • तहसीलदार डॉ सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाया अर्थशास्त्र, सरल भाषा में समझाए अर्थशास्त्र के टॉपिक

Tahsildar-sehore
सीहोर, 15 नवंबर, सीहोर तहसीलदार डॉ अमित सिंह ने टाउन हॉल स्थित शासकीय लाइब्रेरी में संचालित यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निशुल्क कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें रोजाना न्यूजपेपर तो पढ़ना ही चाहिए, बल्कि इसमें कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR ) जैसे डायनामिक टॉपिक जरूर पढ़ना चाहिए। इससे इस क्षेत्र में हमारी गहन समझ विकसित होती हे, जो हमें मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सतत विकास की अवधारणा को भी स्पष्ट और सरल तरीके से समझाया। तहसीलदार डॉ सिंह ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए अर्थशास्त्र की महत्वपूर्ण शब्दावली जैसे कि पूंजी बाजार और मुद्रा बाजार में अंतर को स्पष्ट किया और इनके प्रकारों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बैंकिंग व्यवस्था का इतिहास और वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उल्लेखनीय है कि सुभाष मानवता विकास समिति और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा शिक्षा समिति द्वारा यह निशुल्क कोचिंग क्लास संचालित की जा रही है। इस शिक्षा रूपी पहल का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8225060993 एवं 9630226814 पर संपर्क कर सकते हैं। कक्षा में सुश्री नेहा माहेश्वरी, सुश्री नीतू लोधी, सुश्री कविता मंडावरिया, श्री हितिश दुबे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: