सीहोर। शहर के मंडी स्थित कृषि उपज मंडी में तुलावट संघ के सदस्य पवित्र उमराह के लिए रवाना करने के लिए क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संघ के अजमेरी खां ने बताया कि इस मौके पर गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, तुलावट संघ के अध्यक्ष राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में उमराह करने जाने वाले सफीक खां का स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि उमराह यात्रियों से वतन में अमन और शांति रहे। लोग आपस में मिल-जुलकर भाईचारे से रहे वतन की शांति के लिए दुआओं की गुजारिश की। अच्छे से जाइए, हंसी-खुशी से ईश्वर आपका उमराह कुबूल अता फरमाए और अपने वतन में सुकून कायम रहे, यह दुआएं हमारी ओर से वहां जाने के बाद करना। नसीब वाले होते हैं वह लोग जिन्हें ईश्वर ऐसा मौका देता है। संघ के अजमेरी ने बताया कि हमारे तुलावट संघ के साथी सफीक खां के बच्चों ने अपने पिता को उमराह यात्रा की व्यवस्था की है। उमरा एक ऐसी आध्यात्मिक यात्रा है जो व्यक्ति के विश्वास को ताज़ा करती है और उसे अपने जीवन में ईश्वर की उपस्थिति का एहसास कराती है। उमरा यात्रा करने मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। परिजनों, रिश्तेदारों, एवं मोहल्लेवासियों ने रवाना किया। जहां से हवाई जहाज से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। उन्होंने विशेष रूप से यात्रा की सफलता की दुआ दी। उन्होंने कहा कि उमरा हज यात्रा सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक सफर भी है, जो हर मुसलमान के जीवन में बदलाव लाता है। इस मौके पर उनका स्वागत करने वालों में बाबूलाल सूर्यवंशी, राज नारायण, जय नारायण, प्रकाश, रफीक खां, संतोष, जगदीश यादव, कमल ठाकुर, बने सिंह, हीरालाल, पवन, धनराज, बने परमार, राजू मेवाड़ा, ओम प्रकाश, राजेश राठौर, शदब खा, जीवन यादव, पाल, महेश आदि शामिल थे।
रविवार, 2 नवंबर 2025
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : तुलावट संघ के साथी उमराह के लिए रवाना, कृषि उपज मंडी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
सीहोर : तुलावट संघ के साथी उमराह के लिए रवाना, कृषि उपज मंडी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें