उत्सव में भाग लेने के लिए कुछ आवश्यक निर्देश भी निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागियों के लिए मधुबनी जिले का निवासी होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में हिस्सा ले सकेगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम माना जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएँगे। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को 28 नवंबर 2025, शाम 5 बजे तक अपना आवेदन अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। आवेदन वॉटसन उच्च विद्यालय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन (भूतल) के Reception Counter पर जमा किए जा सकते हैं। आवेदन ईमेल के माध्यम से dacomadhubani@gmail.com पर भी भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सऐप के माध्यम से भी प्रपत्र भेजने की सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए राजू कुमार (मोबाइल: 9931784826) से संपर्क किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु धीरज मिश्रा (मोबाइल: 8092359297) तथा शिवम् मिश्रा (मोबाइल: 6394601036) से संपर्क स्थापित किया जा सकता है। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025–26 मधुबनी के युवाओं के लिए एक ऐसा अवसर है, जहाँ प्रतिभा, कला और नवाचार एक मंच पर मिलकर नए भविष्य की राह बनाते हैं। जिला प्रशासन ने मधुबनी के सभी युवाओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।
मधुबनी, (रजनीश के झा)। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपनी कला, रचनात्मकता तथा नवाचार क्षमता को खुले रूप में प्रस्तुत कर सकें। इस आयोजन से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उत्सव की शुरुआत 30 नवंबर 2025 को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ होगी। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, वक्तृता एवं चित्रकारी प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। प्रतियोगिताएँ युवाओं को अपनी सांस्कृतिक समझ, अभिव्यक्ति और सृजनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद 02 दिसंबर 2025 को नवाचार एवं विज्ञान मेला आयोजित किया जाएगा, जिसका स्थल गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पंडौल निर्धारित किया गया है। यह आयोजन भी सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। इस मेले में विज्ञान मॉडल, नवाचार प्रदर्शन तथा वैज्ञानिक प्रोजेक्ट जैसे अनुभागों में प्रतियोगिताएँ होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें