गोपालगंज में घर में घुसकर BSF जवान की मां की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 नवंबर 2025

गोपालगंज में घर में घुसकर BSF जवान की मां की हत्या

women-killed-in-gopalganj
गोपालगंज, जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत समईल गांव में रविवार रात बाइक सवार चार बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में 40 वर्षीय सबिता देवी को सिर और बांह में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.घटना रविवार रात की है जब सबिता देवी अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ घर पर थी. बेटी रसोई में खाना बना रही थी जबकि सबिता चौकी पर बैठी हुई थी. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक घर में घुसे और महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली सिर में लगी जबकि तीन गोलियां हाथ में लगने की बात कही जा रही है.बदमाशों में से दो के हाथ में पिस्टल थे और सभी मास्क लगाए हुए थे. फायरिंग के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है.सूचना पाकर मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया. टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्रित किए तथा दो खोखे बरामद किए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने सबिता की बेटी के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं: