सीहोर : कोतवाली चौराहा एवं अटल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर किया एड्स के प्रति जागरूक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

सीहोर : कोतवाली चौराहा एवं अटल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर किया एड्स के प्रति जागरूक

  • उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर में संचालित रासेयो इकाई एवं जिला चिकित्सालय ने निकाली एड्स के प्रति जागरूकता रैली

Aids-awareness-sehore
सीहोर, आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को एड्स दिवस पर उत्कृष्ट  विद्यालय सीहोर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जिला चिकित्सालय के सहयोग से सीहोर शहर में एड्स के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया। सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय से रैली को सिविल सर्जन सह अधीक्षक प्रभारी डॉक्टर आर के वर्मा डॉ बी के चतुर्वेदी आर एम ओ डॉक्टर  सुधीर श्रीवास्तव, डीपीएम डहरिया सर, नोडल अधिकारी जे डी कोरी चिकित्सालय प्रबंधक रीना पार्टीदार एवं उत्कृष्ट विद्यालय के  रासेयो कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय ने हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया


रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं ए एन एम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं जागरूकता स्लोगन तख्ती लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे जागरूकता रैली कोतवाली चौराहा पान चौराहा एवं अटल चौराहे से निकाली गई कोतवाली चौराहा एवं अटल चौराहे पर स्वयंसेवकों एवं एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं ने मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकों को एड्स के प्रति जागरूक किया इसके पश्चात रैली मुख्य शहर से होते हुए शासकीय उत्कृष्ट  विद्यालय पहुंचकर समाप्त  हुई रैली में आईटीसी काउंसलर संतोष अहिरवार एवं पुष्पा साहू अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक धनेश कुमार कोरचे हिंदी विद लीला भिलाला कामिनी मैडम तथा स्वयंसेवकों के साथ  चल रहे थे जिला अस्पताल पहुंचे वहां पर श्रीमती पुष्पा साहू ने अपने संबोधन में एचआईवी एड्स  पर विस्तृत प्रकाश डाला श्री साई इंस्टीट्यूट के प्रभारी आशुतोष सर, श्रद्धा नागेश्वर एवं छात्राएं,   लिली जोसेफ, सीमा, मोनिशा, संतोष अहिरवार, कामिनी गोड़, देवेंद्र वर्मा, कुलदीप तिग्गा एवं एनजीओ के समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा, कार्यक्रम के अंत में डोली रानी ने आभार व्यक्त किया  

कोई टिप्पणी नहीं: