सीहोर : विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन, डॉक्टरों ने किया शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

सीहोर : विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन, डॉक्टरों ने किया शुभारंभ

Aids-awareness-rally-sehore
सीहोर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला चिकित्सालय सीहोर के ट्रामा सेंटर परिसर से एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन सह अधीक्षक प्रभारी डॉ. आरके वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उनके साथ आरएमओ डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डीपीएम डहरिया, नोडल अधिकारी जेडी कोरी, डॉ. बीके चतुर्वेदी एवं अस्पताल प्रबंधक रीना पार्टीदार भी उपस्थित रहीं। रैली में शामिल बच्चों और विद्यार्थियों ने हाथों में एड्स जागरूकता से जुड़े संदेश और बैनर लेकर शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों से होते हुए पुन: जिला अस्पताल परिसर तक पदयात्रा की। इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा साहू ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एचआईवी/एड्स के कारणों, बचाव के उपायों एवं जागरूकता के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। रैली में डीके राय (स्काउट ऑफिसर), लूर्द माता हायर सेकेंडरी स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं, श्री साई इंस्टिट्यूट के प्रभारी आशुतोष, श्रद्धा नागेश्वर एवं छात्राएं, प्राचार्य डॉली रानी कुमार, एलिजाबेथ, लिली जोसेफ, सीमा, मोनिशा, संतोष अहिरवार, कामिनी गोंड, देवेंद्र वर्मा, कुलदीप तिग्गा सहित एनजीओ का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षण संस्थानों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। अंत में डॉली रानी कुमार द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: