- सीहोर तहसीलदार अमित सिंह ने निःशुल्क कोचिंग क्लासेज में लिया मौद्रिक नीति पर विशेष लेक्चर।

सीहोर, 6 दिसंबर, आज वे सीहोर स्थित रविंद्र संस्कृतिक भवन टाउन हॉल शासकीय लाइब्रेरी में संचालित यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र पढ़ा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें किसी भी विषय को तुलनात्मक रूप से पढ़ना चाहिए जिससे कि वह विषय हमें ज्यादा लंबे समय तक याद रहे साथ ही, यह भी बताया कि हमें रटने की बजाय समझने पर ध्यान देना चाहिए । इस दौरान सहायक संचालक आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा नेहा माहेश्वरी, शिक्षिका नीतू ,कविता , शिक्षक हितिश दुबे और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। तहसीलदार अमित सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मौद्रिक नीति के साख नियंत्रण के उपकरणों जैसे की CRR, SLR , रेपो रेट और बैंक रेट आदि के बारे में विस्तार से समझाया और इनमें अंतर को भी स्पष्ट किया। साथ ही साथ यह भी बताया कि इन उपकरणों का दैनिक जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है और हमें इन्हें किस नजरिए से देखना चाहिए। साथ ही विगत कुछ सप्ताह से निःशुल्क कोचिंग क्लासेस में आयोजित साप्ताहिक टेस्ट में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा मंजू गौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया। इस निःशुल्क कोचिंग क्लासेस को संचालित करने में सुभाष मानवता विकास समिति और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा शिक्षा समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। उल्लेखनीय है कि सीहोर प्रशासन और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के सहयोग से नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस निरंतर संचालित हो रही है। क्लासेस में आयोजित साप्ताहिक टेस्ट कल आप लेने के लिए जरूरतमंद अभ्यर्थी इन नंबरों 8225060993 , 9630226814 पर संपर्क कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें