कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती शोभा चांडक दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सप्त गुणों से अलंकृत नारी अपनी शक्तियों का प्रयोग कर श्रेष्ठ एवं संस्कारित पीढ़ी का निर्माण करें। आज संयुक्त परिवार की महती आवश्यकता है इसके अभाव में बच्चे दादा-दादी के लाड- प्यार- दुलार और संस्कारों से वंचित रह रहे हैं हमें इस और ध्यान देना होगा। भारत के विकास में महिलाओं के योगदान को लेकर शालिनी माहेश्वरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छोटे-छोटे कार्य करके भी हम समाज की सेवा कर अपने कर्तव्य को निभा सकते हैं। भारत के विकास में महिलाएं अपना योगदान देकर अपने वर्चस्व को स्थापित कर रही है। हमें अपने कार्य के साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता को ना भुलाते हुए आगे बढ़ना है। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती अंजू अग्रवाल दीदी ने पर्यावरण के प्रति जागृत हो इसके संरक्षण के लिए ध्यान देना होगा ।प्रकृति के प्रति हमारा व्यवहार आत्मीय हो, जल ही जीवन है,इसका संरक्षण आवश्यक है। अगर यह नहीं होंगे तो हमारा भविष्य खतरे में हो जाएगा अत: हमें इसका संरक्षण करना ही होगा। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं परिचय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा राठौर दीदी द्वारा कराया गया। स्वागत एवं आभार संचालन समिति की सदस्य श्रीमती नूतन राठौर दीदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना तिवारी एवं ज्योति जैन दीदी द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्य संपन्न कर सभी को सम्मानित किया गया। श्रीमती राधा सैनी द्वारा मातृशक्ति को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर जागृत किया गया। श्रीमती रैना आहूजा दीदी द्वारा सभी को संकल्प दिलवाया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की दीदी कुमारी प्राची तिवारी द्वारा किया गया। विद्यालय की नन्ही बालिकाओं ने सप्त शक्ति व प्रेरणा दायी वीरांगनाओं के वेश में सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय की अभिभावक माताएं एवं सरस्वती विद्या मंदिर डिपो की दीदी सम्मिलित हुएं।
सीहोर। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर मंडी में सप्तशक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अंजू अग्रवाल सक्षम जिला अध्यक्ष, श्रीमती शोभा चांडक सप्तशती संगम कार्यक्रम जिला संयोजक, श्रीमती शालिनी महेश्वरी मातृशक्ति समन्वय जिला संयोजक, श्रीमती राधा सैनी ्रस्ढ्ढ श्रीमती रेनम आहूजा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा राठौर एवं संचालन समिति के सदस्य श्रीमती नूतन राठौर दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन कर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें