सीहोर : डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 6 दिसंबर 2025

सीहोर : डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया

Tribute-ambedkar-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में शहर के गंज स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजली उनका संघर्ष व चिंतन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव है। एक सामूहिक श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा महामंत्री रवि नागले, राजकुमार गुप्ता, लोकेन्द्र वर्मा और मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति आदि शामिल थे। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सामाजिक समानता और संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और देश निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि बाबा साहेब ने करोड़ों शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाया। उन्होंने जोर दिया कि हमें उनके विचारों और संविधान की मर्यादा को सर्वोच्च मानकर समाज में भाईचारे और समानता को आगे बढ़ाना चाहिए। इस कार्यक्रम में शहर के कई सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी पहुंचकर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं: