सीहोर : एन.सी.सी. कैडेट्स ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सलामी परैड में भाग लिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

सीहोर : एन.सी.सी. कैडेट्स ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सलामी परैड में भाग लिया

  • कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली भव्य परेड की सलामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद ने बांधा समा।

Ncc-sehore
सीहोर, प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस चन्द्रषेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर, एन.सी.सी. कैडेट्स ने डिस्ट्रिक्ट कामण्डेंट होमगार्ड सीहोर में होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में आयोजित परैड में अनुषासन के साथ भाग लेकर  जिला सेनानी के मार्गदर्शन में जिला होमगार्ड लाइन में अनुशासन के साथ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सलामी दी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर सीहोर और विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक सीहोर रहे, जिन्होंने परेड की सलामी ली और जवानों का उत्साहवर्धन किया। समारोह की शुरुआत एक अनुशासित भव्य परेड के साथ हुई। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर श्री अशोक पाटीदार ने किया, जबकि एएसआई श्री सी.एस. चंदेरिया ने टू आईसी के रूप में परेड का संपादन किया। सलामी के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा होमगार्ड महानिदेशक महोदय के संदेश का वाचन किया गया, जिसे सभी जवानों ने एकाग्रता से सुना।


सन्देश वाचन के उपरांत आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें 02 होमगार्ड प्लाटून के साथ  प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस चन्द्रषेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर, एन.सी.सी. कैडेट्स ने 01 सिविल डिफेंस महिला प्लाटून एवं 01 सिविल डिफेंस पुरूष प्लाटून के रूप में भाग लिया साथ ही आॅक्सफोर्ड स्कूल बैण्ड तथा एसडीईआरएफ वाहन परेड सम्मिलित हुए। सभी प्लाटूनों ने कदमताल मिलाते हुए मंच के सामने से गुजरकर सलामी दी। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा महाविद्यालय के सिविल डिफेन्स वाॅलेन्टियर कैडेट्स को स्मृति चिन्ह एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 45 कैडेट्स ने परैड के उपरान्त मनोरंजक गतिविधियां रस्सा खींच एवं कुर्सी दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट डाॅ. सतीष शर्मा सहयोगी एन.सी.सी. अधिकारी के नेतृत्व में सम्मिलित हुए। एन.सी.सी कैडेट्स ने विगत दिनों में परेड कि रिहर्सल के बाद सिविल डिफेंस एवं जीवन रक्षा के गुर भी सीखे।

कोई टिप्पणी नहीं: