मधुबनी (रजनीश के झा)। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के जिला नियोजनालय, मधुबनी द्वारा जिले के बेरोजगार एवं इच्छुक युवाओं के लिए दिनांक 08 दिसंबर 2025 को जिला परिषद कैम्पस, मधुबनी में एक दिवसीय नियोजन (जॉब) कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैम्प का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। Blink Commerce Pvt. Ltd. द्वारा Picker Packer पद हेतु Gurgawn, Faruknagar के लिए 50 रिक्तियों के विरुद्ध साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस पद पर 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को ₹14,600 से ₹19,000 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाएंगी। इस नियोजन कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। साक्षात्कार हेतु उपस्थित होते समय सभी को अपने शिक्षण प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजन कैम्प में भाग लेने हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025
मधुबनी : श्रम संसाधन विभाग द्वारा 08 दिसंबर 2025 को मधुबनी में जॉब कैम्प का आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें