सीहोर : प्रतिभा पर्व वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

सीहोर : प्रतिभा पर्व वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

  • विद्यार्थियों के समग्र विकास, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक सजगता के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद अत्यंत आवश्यक : बीआरसी एससी दुबे

Annual-function-sehore
सीहोर। विद्यार्थियों के समग्र विकास, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक सजगता के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। खेल तनाव कम करते हैं, एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाते हैं, और टीम वर्क, अनुशासन व आत्मविश्वास जैसे जीवन-कौशल विकसित करते हैं। खेलकूद से बच्चों में तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार होता है। यह बात इछावर के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में प्रतिभा पर्व वार्षिक खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि बीआरसी सुभाषचंद्र दुबे ने कहे। इस मौके पर उन्होंने स्कूल डायरेक्टर दीप सिंह परमार, व्यवस्थापक निधि व्यास, खेल शिक्षक सोनू शर्मा और वैदेही यादव आदि की तारीफ करते हुए कहाकि पढ़ाई के साथ खेल के माहौल का असर विद्यार्थियों को जागरूक करता है।


खेल शिक्षक सोनू शर्मा ने बताया कि प्रतिभा पर्व वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, चाइल्ड रेस, कराटे, क्रिकेट आदि एक दर्जन से अधिक खेलों के माध्यम से वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा नेता पंकज गुप्ता सहित अन्य के द्वारा खेल महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि और विद्यार्थियों के पालकों के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: