- नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम में काशी बिस्किट्स एंड कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक
व्यापारियों ने यह भी कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारी वर्ग अधिक पारदर्शिता के साथ पक्के बिलों में व्यापार कर रहा है, जिससे सरकार को कर के रूप में लाभ मिल रहा है, लेकिन दूसरी ओर चेक बाउंस की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी वर्ग की कमर टूट रही है। चेक बाउंस के मामले वर्षों तक न्यायालयों में लंबित रहते हैं, जिससे व्यापारियों की पूंजी फंस जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए चेक बाउंस मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने की मांग की गई। बैठक में शहर के विकास के नाम पर छोटे दुकानदारों को उजाड़े जाने पर भी गहरी चिंता जताई गई। व्यापारियों ने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन विकास से पहले विस्थापित होने वाले छोटे व्यापारियों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए। जिस प्रकार मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाता है, उसी तरह 30-40 वर्षों से किराए पर दुकान चलाने वाले किरायेदारों को भी मुआवजा और पुनर्स्थापन का प्रावधान किया जाए, ताकि उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रह सके। बैठक में यह भी निश्चय लिया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के सामने व्यापारी वर्ग झुकेगा नहीं। सभी व्यापारी संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश निरंकारी, सुशील लखमानी, कविंद्र जायसवाल, सुरेंद्र कुमार जायसवाल, दिलीप चौहान, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, हाजी शाहिद कुरैशी, सत्यप्रकाश जायसवाल, राजीव वर्मा, मनोज विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, अशोक गुप्ता, रोशन जायसवाल, अनिल आहूजा, धर्मेंद्र सिंह, हरीलाल गुप्ता, आशीष गुप्ता, आनंद पटेल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में व्यापारियों ने सरकार से अपील की कि विकास और व्यापार दोनों में संतुलन बनाते हुए छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाए, ताकि काशी की पारंपरिक व्यापारिक पहचान सुरक्षित रह सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें