मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार 'सोशल मीडिया कोषांग मधुबनी' द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और युवती का विस्तृत विवरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया गया। इस डिजिटल प्रसार का सार्थक परिणाम यह हुआ कि एक जागरूक ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर उक्त युवती की फोटो देखकर पहचान की और तत्काल फुलपरास थानाध्यक्ष को मोबाईल पर सूचना दिए। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को अपनी सुरक्षा में लिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के पश्चात आज 24 फरवरी को उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
मधुबनी (रजनीश के झा), 24 फरवरी। मानवीय संवेदनाओं और आधुनिक तकनीक का बेहतर समन्वय का उदाहरण पेश करते हुए मधुबनी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने एक गुमशुदा युवती को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया। 21 फरवरी को फुलपरास थाना अंतर्गत ग्राम-कलपट्टी बरही निवासी जिलेबी राम की 26 वर्षीय पुत्री जो कि मानसिक रूप से अल्पविकसित हैं, दोपहर 03:00 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो परिजनों द्वारा इसकी सूचना फुलपरास थाना की पुलिस को दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें