मधुबनी (रजनीश के झा), 24 फरवरी। 23 फरवरी को मधुबनी जिलान्तर्गत भेजा थाना की पुलिस टीम को गश्ती के दौरान एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक असुरक्षित अवस्था में घूमता हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवक को अपने संरक्षण में लिया और उनकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास शुरू किया। जांच/सत्यापन के क्रम में युवक की पहचान बलिस्टर यादव (ग्राम-भरतपुरा, थाना-तरवारा, जिला-सिवान) के रूप में की गई। जो बीते 11 फरवरी से अपने घर से लापता थे। युवक की स्थिति को देखते हुए भेजा थाना की पुलिस द्वारा तत्काल उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया एवं उन्हें युवक की कुशलता की सूचना दी। सूचना मिलते ही 23 फरवरी को उनके भाई बलिन्द्र यादव भेजा थाना पहुँचे। जहाँ पुलिस द्वारा उचित पहचान और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत युवक को सकुशल उनके भाई को सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026
मधुबनी : परिजनों से मिला लापता युवक, परिजनों को किया गया सुपुर्द
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें