- उपाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार और संयुक्त सचिव पर अमरेंद्र प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित

मधुबनी (रजनीश के झा)। 25 जनवरी दिन रविवार को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की विशेष आम सभा की बैठक कीर्तन भवन रोड मधुबनी में आयोजित की गयी थी। इस बैठक में जिला क्रिकेट संघ से निबंधित14 क्लब में से 9 क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। सभी भाग लेने वाले बहुमत के साथ प्रतिनिधित्व पत्र के साथ शामिल हुए थे। उपस्थित सदस्यों और विशेष आमंत्रित चुनाव पदाधिकारी श्री श्रवण कुमार झा ने दो पद उपाध्यक्ष एवं संयुक सचिव को अयोग्य पाया और दोनों को पदमुक्त कर पुनः दोनों पदों पर चुनाव कराने की सहमति प्रदान की। इस चुनाव की तिथि पहले 11 फरबरी रखी गयी थी परंतु चुनाव पदाधिकारी के अस्वस्थ होने के कारण 14 फरबरी को चुनाव किया गया। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष द्वारा लिये पूर्व में सभी निर्णय को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। 12 फरवरी को हुए नामांकन में दोनों पदों पर सिर्फ एक एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन भरा। उपाध्यक्ष पद पर रुद्रपुर क्रिकेट क्लब, रुद्रपुर के सचिव चंदन कुमार और संयुक्त सचिव पद पर डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नामांकन दाखिल किया। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा इस चुनाव के लिये पर्यवेक्षक के रूप में अवकाश प्राप्त पूर्व न्यायाधीश माननीय भुवानंद झा को रखा गया था। आज 14 फरबरी को पर्यवेक्षक और चुनाव पदाधिकारी दोनों ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें