सीहोर : उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय विदाई समारोह कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

सीहोर : उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय विदाई समारोह कार्यक्रम

  • कक्षा 12वीं के 400 विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ दी विदाई

Vidai-samaroh-sehore
सीहोर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  सीहोर में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं सम्मान के साथ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा सरस्वती वंदना माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात संस्था प्राचार्य सुनीता जैन ने आशीर्वचनों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए लक्ष्य प्राप्ति एवं सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि आप सभी विद्यालय का गौरव व मान  बढ़ाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे इसके पश्चात डॉक्टर राजेंद्र देशमुख ने अपने संबोधन में अनुशासित एवं गरिमामय कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों की सराहना की तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र- छात्राओं ने विद्यालय में विगत चार वर्षों के अपने अनुभव और यादें साझा कीं और रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित कर दिया

 

इस समारोह में, संस्था प्राचार्य श्रीमती जैन डॉक्टर राजेंद्र देशमुख प्रोग्राम ऑफिसर देवेंद्र राय स्काउट प्रभारी संतोष सोनी परीक्षा प्रभारी एल एन आहूजा एवं भौतिक विद जितेंद्र परमार ने संकायवार चुने हुए मिस्टर एवं मिस एक्सीलेंस विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में संगीत शिक्षक अभिषेक विश्वकर्मा एवं रा से यो स्वयंसेवक दर्शना दोहरे ने गीत कीआकर्षक प्रस्तुति दी। संस्था की ओर से आभार व्यक्त करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय ने कहा की विद्यालय में दिए गए संस्कार और शिक्षा आपका जीवन भर मार्गदर्शन करेंगे और सफलता हेतु आपका पथ प्रशस्त करेंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्र पाठक अरविंद पटेल जय किशन जोशी कुमेर सिंह प्रीति पवैया एनसीसी एएनओ दिनेश मेवाड़ा व सविता ठाकुर रुचि लोवानिया मोनिका पाराशर एवं डॉक्टर देवेंद्र साहू एवं धनेश कोरचे सर का विशेष सहयोग रहा। वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों  में सहभागिता एवं  प्रदर्शन के मूल्यांकन पश्चात मिस्टर मैथ्स शाश्वत शंखवार और मिस  निशा मेवाड़ा मिस्टर बायो करण लोधी और मिस  सिमरन मेवाड़ा रही मिस्टर एग्रीकल्चर कार्तिक वर्मा मिस  रोशनी वर्मा मिस्टर आर्ट हेमंत विश्वकर्मा मिस पवित्रा गुर्जर मिस्टर कॉमर्स प्रीतम जांगड़े मिस  रोशनी नागेश चुने गए। कार्यक्रम का संचालन छात्रा  जानवी बैरागी एवं ज्योति वर्मा ने किया

कोई टिप्पणी नहीं: