- अवैध हथियार, कारतूस एवं लूटी गई मोटरसाईकिल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

मधुबनी (रजनीश के झा), 14 मार्च। आज 14 मार्च को रात्रि समय करीब 02:00 बजे राजनगर थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि कांड सं०-129/26 के संदिग्ध अपराधकर्मी ललित लक्ष्मीपुर चौक के पास लूटी गयी मोटर साइकिल के साथ पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए इक्कठा हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु राजनगर थाना की पुलिस टीम तत्काल ललित लक्ष्मीपुर चौक के पास पहुंची तो वहीं 04 मोटरसाईकिल के साथ 04 लोग चौक के पास उपस्थित है। चारो की नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी तो पुलिस को देखकर सभी मोटरसाईकिल सवार भागने लगे। जिनको पुलिस बल के सहयोग से गाडी सहित पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति से बारी बारी से नाम/पता पुछे जाने पर सभी अपना नाम बदल-बदल कर बता रहे थे। जब पुलिस द्वारा कडाई से पुछ-ताछ किया गया तो अपना नाम कमशः 01. मनीष कुमार सहनी 02. सोनू सहनी 03. संतोष कुमार यादव 04. मिथलेश कुमार उर्फ भरत बताया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा चारो व्यक्तियो की विधिवत तलाशी लेने पर 01. मनीष कुमार सहनी के पास 01 देशी लोडेड कटटा, जिसको अनलोड करने पर 01 जिंदा कारतूस एवं मोवाईल तथा गांजा पाया गया। 02. सोनू सहनी के पास से मोवाईल 03. संतोष कुमार यादव के पास से 01 कटटा एवं मोबाईल 04. मिथलेश कुमार उर्फ भरत के पास से 01 मोबाईल बरामद हुआ। बरामद अवैध हथियार, मादक पदार्थ, माबाईल एवं मोटरसाईकिल को जप्त कर गिरफ्तार सभी अभियुक्त को थाना लाया गया। पुलिस द्वारा जप्त मोटरसाईकिल के संबंध में पूछने पर पता चला कि तीनों मोटरसाईकिल लूट की गई हैं। जिसका उपयोग अवैध शराब की तस्करी / लूट/छिनतई जैसी घटना को अंजाम देने के लिए करते हैं। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही हैं। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें