सीहोर : धूमधाम से मनाया गया मां कर्मा देवी का जन्मोत्सव, प्रमुख मार्गों से निकाली शोभायात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मार्च 2026

सीहोर : धूमधाम से मनाया गया मां कर्मा देवी का जन्मोत्सव, प्रमुख मार्गों से निकाली शोभायात्रा

Shobha-yatra-sehore
सीहोर। साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी का जन्मोत्सव शहर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य चल समारोह और शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के जगदीश मंदिर चौराहे से हुआ। नमक चौराहा, बड़ा बाजार, मेन रोड, कोतवाली चौराहा होते हुए पुनः जगदीश मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। चल समारोह के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर समाजजनों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कथावाचक हर्षित शास्त्री, सीताराम यादव सुदीप प्रजापति, राजकुमार गुप्ता, आशीष गहलोत सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चल समारोह में बैंड, ढोल-बाजे, बागी, घोड़े और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने मां कर्मा देवी की प्रतिमा के साथ भक्ति भाव से जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग पर उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मां कर्मा देवी को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया। सफल आयोजन के लिए जितेंद्र साहू, धनराज साहू, धर्मेंश साहू, लक्ष्मी साहू, संदीप साहू ने समाज जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं शहरवासी मौजूद रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: