रांची, जुलाई (रजनीश के झा) : हर कोई चाहता है कि बिजली का बिल कम आए और कटौती होने पर भी काम न रुके। ऐसे में, लोग ऐसे सोलर सिस्टम की तलाश में रहते हैं, जो बिजली बचाने के साथ भरोसेमंद बैकअप भी दे। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने रांची में आयोजित डिस्ट्रीब्यूटर सम्मेलन के दौरान अपना नया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर पेश किया। इस सम्मेलन में पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर और चैनल पार्टनर्स शामिल हुए। इस दौरान, कंपनी ने अपने नए सोलर और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस की जानकारी दी और बताया कि वह अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को नई तकनीक, जरूरी ट्रेनिंग और कारोबार बढ़ाने के बेहतर मौके देने पर लगातार काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि नया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर सोलर, बैटरी और ग्रिड बिजली को एक साथ बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेगा, जिससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग न के बराबर हो सकता है। जीनस इनोवेशन लिमिटेड के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर यश तोदी ने कहा कि कंपनी की विकास यात्रा में डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर्स की अहम् भूमिका है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में रूफटॉप सोलर की माँग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में, यह नया इन्वर्टर ग्राहकों को स्मार्ट, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा समाधान देगा। सम्मेलन में कंपनी ने मैक्सीलायन लिथियम-आयन एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी पेश किया। जीनस इनोवेशन का कहना है कि वह नई तकनीक और मजबूत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्मार्ट और किफायती सोलर समाधान पहुँचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
बुधवार, 22 जुलाई 2026
रांची : बिजली का बिल घटेगा, बैकअप भी मिलेगा बेहतर
Tags
# झारखण्ड
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें