पटना : प्रशांत किशोर ने बीजेपी के आरोपों पर किया पलटवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2026

पटना : प्रशांत किशोर ने बीजेपी के आरोपों पर किया पलटवार

Prashant-kishore-attack-bjp
पटना (रजनीश के झा)। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के आरोपों पर किया पलटवार, बोले- देश में सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वाली पार्टी दूसरे पर इल्ज़ाम लगा रही है, इलेक्शन कमीशन उनका, कोर्ट उनका, शासन उनका, तो कंप्लेन करने क्यों जा रहे हैं? जांच करा लें। अगर वह कह रहे हैं कि हमने गलती की है इलेक्शन कमीशन को कार्रवाई करने दीजिए इसमें घबराहट की क्या बात है। इनके खिलाफ कोई दूसरी पार्टी वाले इलेक्शन कमीशन के पास जाते हैं तो यह लोग कहते हैं कि एकदम फेयर चुनाव हो रहा है, वो लोग हारने के डर से इलेक्शन कमीशन के पास जा रहे और अब वो ऐसा बोल रहे हैं। अब हम लोगों की बारी है कि ये हारने के डर से इलेक्शन कमीशन के पास जा रहे हैं। पटना में हुए छात्रों के प्रदर्शन पर बोले PK, वर्षों से छात्रों का यह जो गुस्सा है उसको दबाया जा रहा है। बिहार में युवा-छात्रों ने पिछले कई साल से यह देखा है हर दो-चार महीने का पेपर लीक होता है, कोई पकड़ा नहीं जाता है। जो छात्र परीक्षा देते हैं उनको नौकरी नहीं मिलती है। नौकरियां बेची जा रही है, प्रश्न पत्र बेचे जा रहे हैं। छात्रों का गुस्सा टूटना ही था अब।

कोई टिप्पणी नहीं: