मधुबनी : सिद्दकी मिले मृतक रौशन के परिवार से, कानून व्यवस्था आईसीयू में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

मधुबनी : सिद्दकी मिले मृतक रौशन के परिवार से, कानून व्यवस्था आईसीयू में

Abdul-bari-siddaqi-in-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा) । राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, बृजकिशोर यादव, राजकुमार यादव, रामकुमार यादव, बीर बहादुर राय, निशांत मंडल, राजेंद्र यादव संतोष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ सोमवार के दोपहर बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली पंचायत स्थित राणा टोल पहुंचे। यहां उन्होंने मंडल कारा में मृत बंदी रौशन कुमार यादव के परिवार से मुलाकात की। अब्दुल बारी सिद्दकी के गांव पहुंचते ही रौशन के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने मृतक की मां और बहन से बात की। परिजनों ने जेल में रौशन की मौत से जुड़ी पूरी बात उन्हें बताई और अपनी परेशानी साझा की। वहाँ से वापस आने के बाद एक होटल के सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा जो घटना घटी है वो निंदनीय है। जिस प्रकार से प्रशासन का बयान आ रहा है। वो संदेह पैदा कर रहा है। रोशन कोई बड़ा अपराधी नहीं था। बिहार में कहने के लिए फिलहाल राम राज्य की सरकार है। लेकिन राज्य की कानून व्यवस्था आईसीयू चला गया है। जहाँ कानून व्यवस्था को पूरी तरह धज्जी उड़ाया जा रहा है। आज दर्जनो केस के अभियुक्त राज्य में सरकार चला रहा है। ये उच्च स्तरीय जांच का मामला बन रहा है। की एक कैदी की हत्या जेल के अंदर कैसे हो जाता है। राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में साथ खड़ा है। और न्याय दिलाकर रहेगा 20 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे जंगलराज से लेकर राम राज्य तक बिहार में हत्या, ब्लात्कार, चोरी, डकैती का आंकड़ा निकालकर आप देख सकते है। की राम राज्य में अपराध का ग्राफ कितना बढ़ गया है। कार्यक्रम में  उमेश राम, संजय यादव, प्रशांत मंडल, अमित यादव,श्रीनारायण महतो, अनिल लोहिया, गुलजार अहमद, दानिश इकवाल,अरुण यादव, मो.अशरफ, राजेश रंजन, विजय दास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: