मुंबई (अनिल बेदाग): ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) निवेशकों के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को खुलेगा और मंगलवार, 25 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 750-788 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 20 अगस्त को खुलेगी। करीब 825 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 620 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 205 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ओएफएस में नमिता केतन कोठारी, विवेक पृथ्वीराज कोठारी और डिंपल मुकेश कोठारी शेयर बेचेंगे। कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं। निवेशक न्यूनतम 19 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 19 के गुणकों में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी का आईपीओ बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है। इश्यू में क्यूआईबी, म्यूचुअल फंड और अन्य संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित आवंटन व्यवस्था के साथ एंकर निवेशकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुंबई : ऑगमोंट का 825 करोड़ का ‘बड़ा धमाका’, 21 अगस्त से खुलेगा आईपीओ
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें